Sitemap
Write to Speaker
 
In English

 

 

 

श्री ओम बिरला

परिवार एवं व्यक्तिगत जानकारी


जन्म तिथि : 23 नवंबर 1962


जन्म स्थान : कोटा, राजस्थान


पिताजी : स्व0 श्री श्रीकृष्ण बिरला


माताजी : स्व0 श्रीमती शकुन्तला देवी


वैवाहिक स्थिति : विवाहित


विवाह तिथि : 11 मार्च 1991


पत्नी : डॉ. अमिता बिरला


बच्चे : दो पुत्रियां

पुत्रियों के नाम :

      • आकांक्षा बिरला
      • अंजली बिरला

भाषाएं : हिंदी, अंग्रेजी

शैक्षिक योग्यताएं

एम.कॉम.
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, 1986

[ शीर्ष ]

जिन पदों पर कार्य किया

  • सर्वसम्मति से 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष निर्वाचित (19 जून 2019)

  • 17 वीं लोक सभा (वर्ष 2019 -) में कोटा बून्दी लोक सभा क्षेत्र से निर्वाचित सांसद

  • 16वीं लोकसभा (वर्ष 2014-2019) में कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित सांसद

  • वर्ष 2003, 2008 व 2013 में 12वीं, 13वीं एवं 14वीं राजस्थान विधानसभा में कोटा एवं कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक

  • वर्ष 2004 में 12वीं राजस्थान विधानसभा में सदस्य प्राकलन समिति 'क'

  • वर्ष 2009-10 सदस्य, राजकीय उपक्रम समिति, सदस्य, सामान्य प्रयोजनों संबधी समिति।

  • भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (1997-2003)

  • भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष (1993-1997)

  • भारतीय जनता युवा मोर्चा कोटा जिलाध्यक्ष (1987-1991)

  • उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लि. नई दिल्ली (2002-2004)

  • डायरेक्टर , राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लि. नई दिल्ली (1992-2004)
     
  • अध्यक्ष, राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ लि, जयपुर।(1992-1995)

  • अध्यक्ष, कोटा सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार लि., कोटा।(1987-1995)

  • छात्र संघ अध्यक्ष, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुमानपुरा, कोटा।(1978-1979)

[ शीर्ष ]

सामाजिक सरोकार

  • निर्धन एवं जरूरतमन्द व्यक्तियों के तन ढकने के लिए जनसहयोग से निःशुल्क परिधान उपहार केन्द्रों की स्थापना।

    • निर्धन एवं जरूरतमन्द व्यक्तियों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने हेतु सामूहिक प्रयासों से 'प्रसादम' प्रकल्प की स्थापना।
    • निर्धन, असहाय एवं जरूरतमन्द व्यक्तियों को निःशुल्क उपचार एवं दवाईयां उपलब्ध कराने हेतु जनसहयोग से मेडिसिन बैंक प्रकल्प की स्थापना की गई।
    • प्रकल्प के माध्यम से धन के अभाव में उपचार नहीं करवा पाने वाले मरीजों के उपचार हेतु दवाईयाँ निःशुल्क उपलब्ध करवाने का क्रम लगातार जारी है।
    • शहर की कच्ची बस्तियों में अस्थाई निवास करने वाले घुमन्तु जाति एवं निर्धन परिवार के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने हेतु जन सहयोग से बस्ती में ही मेरी पाठशाला नामक पोर्टेबल स्कूल की स्थापना।
    • ग्रामीण अंचल में कामकाजी एवं घरेलु महिलाओं को शिक्षित करने के लिए सी.एस.आर. योजना एवं सामाजिक सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ ज्ञान केन्द्रों की स्थापना।
    • कडाके की सर्दी में सड़क पर खुले आसमान में सोने वाले मजदूरों की सहायतार्थ आधुनिक रैन बसेरों की स्थापना जहां हीटर, पलंग, गद्दे-रजाइयां, पौष्टिक भोजन तथा सुबह चाय की सेवा निःशुल्क सेवा उपलब्ध।
    • कोटा संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल एवं न्यू मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में आने वाले रोगियों के तीमारदारों की मदद के लिए निःशुल्क कम्बल निधि प्रकल्प की स्थापना जहां सर्द रात में बचाव के लिए कंबल व बिस्तर निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाता है।
    • आमजन में विशेष रूप से युवा पीढी में विस्मृत हो रही राष्ट्रीय भावना को जागृत करने, शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखने व नई पीढी में राष्ट्रीय चरित्र निर्माण की भावना स्थापित करने के उद्देश्य से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम ``आजादी के स्वर`` का ऐतिहासिक आयोजन वर्ष 2006 से प्रारम्भ किया जो निरन्तर प्रति वर्ष कोटा शहर में एक महोत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
    • बुजुर्गों के कार्यानुभव एवं सामाजिक समर्पण के आधार पर कोटा-बून्दी जिले में समय-समय पर वरिष्ठजन सम्मान समारोह आयोजित किये गये। आयोजनों के माध्यम से बुजुर्गें का सम्मान करने के साथ ही उनके कार्यानुभव के आधार पर कोटा शहर के विकास हेतु सुझाव लेकर शहर के विकास को नई दिशा देने का प्रयास।
    • मार्च 2015 में ओला वृश्टि पीड़ित किसानों को संबल देने हेतु एक मुठ्ठी अन्न राहत अभियान चलाया गया। अभियान के तहत घर-घर जाकर अन्न एकत्रित कर ग्रामीण अंचल में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को अनाज उपलब्ध करवाया गया।
    • वर्ष 2004 से 2008 तक राजस्थान सरकार में संसदीय सचिव रहते हुए गरीब, असहाय, गम्भीर रोगियों इत्यादि को राज्य सरकार से 50 लाख रू. के लगभग आर्थिक सहायता दिलवाई।
    • 15-16 अगस्त 2004 को कोटा नगर में आई भयंकर बाढ़ के दौरान दिन रात बाढ़ पीड़ितों के बीच में रहकर राहत दल का नेतृत्व करते हुए पीड़ितों को बचाने, उन्हें आवासीय, चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने में मदद की। विभिन्न स्वयं सेवी, सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से कैंसर रोगियों व थैलीसीमिया पीड़ितो को रोगोपचार हेतु आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई।
    • दिव्यांगजनों को सम्बल प्रदान करने के लिए विशेष अभियान चलाकर निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राईसाईकिलें (बैटरी चलित), ट्राई साइकिलें, व्हील चेयर एवं श्रवण यत्र सहित आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए।
    • पर्यावरण संरक्षित करने के दृष्टिकोण से सामाजिक-धार्मिक-व्यापारिक संगठनों का साथ लेकर कोटा शहर में लगभग एक लाख पेड़ लगाने के लिए वृहद् ''ग्रीन कोटा अभियान`` चलाया। इसके अन्तर्गत घर-घर जाकर पौधे वितरित किए गए इसके अलावा प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा भेंट किया।

[ शीर्ष ]

राजनीतिक एवं सामाजिक आंदोलन


  • कोटा शहर में आई.आई.टी. की स्थापना के लिए व्यापाक जनआन्दोलन किया।
  • बूंदी जिले को चम्बल नदी का पानी उपलब्ध कराने के लिए आन्दोलन किया।
  • राजस्थान एटोमिक पावर प्लान्ट रावतभाटा में स्थानीय लोगों को रोजगार एवं क्षेत्र के विकास हेतु व्यापक जन आन्दोलन किया।

[ शीर्ष ]

उपलब्धियां

  • तेरहवीं राजस्थान विधानसभा में 500 से अधिक प्रश्न पूछे तथा सदन में सार्थक बहस करके 6 से अधिक बार "सदन के सितारे" में नाम सम्मिलित किया गया।

  • राजस्थान के बारां जिले के सहरीया आदिवासी क्षेत्र में कुपोषण समाप्त करने के कार्य का नेतृत्व किया।

  • 26 जनवरी 2001 के गुजरात भूकम्प के दौरान चिकित्सकों समेत 100 स्वयंसेवकों के दल का नेतृत्व करते हुए 10 दिन तक दिन रात भूकम्प पीड़ितों की सहायता की तथा उन्हें खाद्य एवं चिकित्सा सामग्री वितरित की।

  • भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए सम्पूर्ण भारत में संगठनात्मक विचारधारा से युवाओं को जोडते हुए उन्हे सदैव राष्ट्र एवं समाज सेवा को समर्पित होने हेतु प्रेरित किया।

  • राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लि. नई दिल्ली के वाइस चेयरमैन के तौर पर सम्पूर्ण भारतवर्ष में सुपर बाजार योजना को बढ़ावा दिया।

  • राज्य के सभी पेंशनर्स रोगियों को निःशुल्क दवा वितरण का कार्य प्रारम्भ किया।

  • मृत प्रायः कोटा जिला सहकारी उपभोक्ता हॉलसेल भण्डार लिमिटेड को पुनर्जीवित कर नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारम्भ किया।

  • एक ही छत के नीचे सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने की उपहार केन्द्र योजना का शुभारम्भ किया, जिससे राज्य में सहकारिता आन्दोलन को नये आयाम मिले।

[ शीर्ष ]

विदेश यात्रा


  • संयुक्त अरब अमीरात (दुबई)


[ शीर्ष ]

पता

कार्यालय

16 , संसद भवन
नई दिल्ली - 110 001
दूरभाष : (011) - 23017795, 23017914
ई-मेल:speakerloksabha@sansad.nic.in


स्थायी पता:

80-बी, दशहरा स्कीम,
शक्ति नगर, कोटा,
राजस्थान - 324009
टेलीफैक्स. (0744) 2505555, 2502525,



[ शीर्ष ]

 

  मुख्य पृष्ठ | जीवन-वृत्त | अध्यक्ष का कार्यालय| भाषण | अध्यक्ष की भूमिका | सामयिक अध्यक्ष | भूतपूर्व अध्यक्ष | संबंधित लिंक
Sitemap